Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

    November 20, 2026

    अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता

    November 20, 2026

    देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई

    November 20, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
    • अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
    • देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
    • चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
    • छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
    • नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
    • पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » गुजरात का ब्लॉकबस्टर शो, हैदराबाद की करारी हार
    खेल

    गुजरात का ब्लॉकबस्टर शो, हैदराबाद की करारी हार

    adminBy adminMay 3, 2025No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    गिल-बटलर के बाद सिराज-कृष्णा चमके; SRH की प्लेऑफ की उम्मीदों को झटका

    नई दिल्ली। गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 38 रनों से हरा दिया है। इस हार से SRH की प्लेऑफ की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। गुजरात की पूरी टीम ने एकजुट होकर SRH को घुटने टेकने पर मजबूर किया। अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात ने पहले खेलते हुए 224 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में हैदराबाद की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 186 रन ही बना सकी।
    सनराइजर्स हैदराबाद को 225 रनों का विशाल लक्ष्य मिला था। इसके जवाब में ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन हेड 20 रन बनाकर आउट हो गए। अभिषेक एक अलग ही लय में नजर आ रहे थे, जिन्होंने तूफानी अंदाज में चौके-छक्के लगाए। तीसरे क्रम पर बैटिंग करने आए ईशान किशन भी मात्र 13 रन बनाकर चलते बने। इस समय तक SRH के लिए जरूरी रन-रेट 13 से भी ऊपर हो चुका था।
    इस बीच अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद में फिफ्टी पूरी की, लेकिन यह उनकी टीम को जीत दिलाने में नाकाफी साबित हुई। अभिषेक ने 41 गेंदों में 74 रनों की दमदार पारी खेली, जिसके दौरान उन्होंने 4 चौके और 6 छक्के लगाए। उन्होंने हेनरिक क्लासेन के साथ 57 रनों की साझेदारी भी की। जहां क्लासेन से टीम को बड़ी और तेजतर्रार पारी की उम्मीद थी, वहां क्लासेन सिर्फ 23 रन बनाकर चलते बने।
    SRH ने 4 गेंदों के भीतर गंवाया मैच
    सनराइजर्स हैदराबाद ने एक समय 2 विकेट के नुकसान पर 139 रन बना लिए थे। इस बीच मात्र 4 गेंदों के भीतर SRH ने दो सेट बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया। अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन सेट हो चुके थे और टीम को बड़ी जीत दिलाने की काबिलियत रखते हैं, लेकिन चार गेंद के भीतर दोनों ने अपना विकेट गंवा दिया। इसके बाद ऐसा विकेटों का पतझड़ शुरू हुआ कि SRH ने 6 रनों के भीतर चार विकेट गंवा दिए थे।
    जरूरी रन-रेट इतना बढ़ चुका था कि SRH के अगले बल्लेबाजों के लिए 225 रनों के लक्ष्य को भेद पाना नामुमकिन साबित हुआ। नितीश कुमार रेड्डी ने 10 गेंद में 21 रन और कप्तान पैट कमिंस ने भी 19 रनों की तेज पारी खेली। बता दें कि SRH अब भी प्लेऑफ की दौड़ से बाहर नहीं हुई है, अंतिम-4 में जगह बनाने के लिए उसे हर हाल में अपने अगले चारों मैच जीतने होंगे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी

    November 20, 2026

    वेलिंगटन: 70 पर 5 विकेट गंवाने के बाद न्यूजीलैंड की ऐतिहासिक वापसी, निकल्स-फिलिप्स की 173 रनों की अटूट साझेदारी ने पलटा मैच

    November 19, 2026

    भारत ने न्यूजीलैंड की जमीन पर रचा इतिहास: 7 साल बाद कीवी घर में फहराया तिरंगा, रोमांचक मुकाबले में गेंदबाजों ने पलटी हारी हुई बाजी

    November 15, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    रायपुर

    32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

    By Khabar WorldNovember 20, 20261

    ‘सततता के लिए विज्ञान एवं नवाचार’ विषय पर बाल वैज्ञानिक प्रस्तुत करेंगे अपने अभिनव विचार…

    अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता

    November 20, 2026

    देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई

    November 20, 2026

    चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

    November 20, 2026

    अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता

    November 20, 2026

    देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई

    November 20, 2026

    चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 20, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

    November 20, 2026

    छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती

    November 20, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.