खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में बीते 24 घंटों में जबरदस्त अंधड़ चली और बारिश हुई। मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आज यानी शुक्रवार को भी प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलवृष्टि हो सकती है। अगले तीन दिनों तक यह ओलावृष्टि और बारिश जारी का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से माध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान से केरल तक एक द्रोणिका स्थित है। 2 मई से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव शुरू होने की संभावना है। इसके असर से बंगाल की खाड़ी से भारी मात्रा में नमी प्रदेश में प्रवेश करेगी, जो बारिश और अन्य मौसमी गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम
रायपुर शहर में आज आकाश जांशिक मेघमय रहने तथा गरज चमक के साथ बौछारें पढ़ने की संभावना है। अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल

