खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत चल रहे आवास प्लस 2024 सर्वेक्षण की समयसीमा अब 15 मई तक बढ़ा दी गई है। पूर्व में यह सर्वेक्षण 30 अप्रैल तक संचालित किया जाना था, लेकिन यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रहे, भारत सरकार, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा इसे 15 दिनों के लिए और विस्तारित किया गया है।
इस संबंध में ग्रामीण विकास मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देशित किया है कि वे इस बढ़ी हुई समयसीमा के भीतर अपने-अपने क्षेत्रों में सभी पात्र ग्रामीण परिवारों की पहचान सुनिश्चित करें। सर्वेक्षण का कार्य आवास प्लस 2024 मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से किया जाना है, जिसमें स्वयं सर्वेक्षण (Self Survey) के मामलों की भी स्थानीय सर्वेक्षकों द्वारा पुष्टि करना आवश्यक होगा।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि यह समय सीमा प्रदेश हित में अत्यंत आवश्यक थी, क्योंकि अनेक जिलों से जानकारी मिली थी कि कुछ पात्र परिवारों का डाटा अपलोड नहीं हो पाया है या पुष्टि की प्रक्रिया अधूरी रह गई है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने निवेदन को गंभीरता से लेते हुए यह निर्णय लिया है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सभी से अपील की है कि वे इस कार्य को अत्यधिक प्राथमिकता दें और सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र परिवार योजना के दायरे से बाहर न रह जाए।
उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सबको आवास का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे फील्ड स्तर पर नियमित निगरानी करें और गांव-गांव जाकर सर्वेक्षण कार्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराएं।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

