खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के थाना अनंतपुर पुलिस को आज गुरूवार सुबह जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि उमरकोट (उड़ीसा राज्य) की ओर से एरला नाका की तरफ दो मोटर सायकल में अवैध शराब परिवहन कर रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी कोमल प्रसाद राठौर के नेतृत्व में थाना अनंतपुर के स्टाफ द्वारा मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर नाकेबंदी की कार्यवाही किया गया कुछ देर बाद दो मोटर सायकल क्रमांक सीजी-21 ई-1424 एवं सीजी-21 जे-1846 काे रोका गया जो उक्त मोटर सायकल में दो-दो व्यक्ति बैठे बीच में बोरी में शराब रखे हुए थे।
अवैध शराब रखने का दस्तावेज पेश नही किया गया एवं उक्त कार्यवाही में मोटर सायकल क्रमांक सीजी-21 ई-1424 में बैठे रमेश कुमार नेताम व अन्नुराम नुरेटी के कब्जे से 24 नग हंटर केन बीयर, प्रत्येक में 500 एमएल, जुमला अंग्रेजी हंटर केन बीयर 12 लीटर एवं हीरो HF डिलक्स CG-21 जे-1846 में बैठे संतु नुरेटी व कुलजीत नेताम के पास से 22 नग हंटर केन बीयर, प्रत्येक 500, जुमला अंग्रेजी बीयर 11 लीटर, कुल जुमला 23 बल्क लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुआ है। उक्त आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर चाराे आराेपियाें काे गिरफ्तार कर थाना अनंतपुर में कार्यवाही की जा रही है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

