खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर के सिविल लाइन थाना पुलिस ने दो लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी स्कूटी और बाइक से राहगीरों को निशाना बना रहे थे। पुलिस ने इनसे लूटी गई मोबाइल, जेवर और नकदी के साथ-साथ घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद कर लिया है।
27 अप्रैल को दो अलग-अलग जगहों पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। पहली घटना दोपहर 3:30 बजे कुदुदंड इलाके की है, जहां सुष्मिता नाम की युवती से मोबाइल फोन लूट लिया गया। इसके तीन घंटे बाद महाराणा प्रताप चौक के पास शकुंतला यादव से लेडीज बैग, मोबाइल, सोने के टॉप्स और नकदी लूट ली गई।
पुलिस ने दोनों घटनाओं के CCTV फुटेज खंगाले और पहचान के बाद अशोक नगर निवासी गोविंद मानिकपुरी और शैलेंद्र नगर निवासी निर्मल टंडन को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से करीब 26 हजार की लूटी गई संपत्ति, 2100 रुपए नकद, एक स्कूटी और एक केटीएम बाइक जब्त की गई है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त

