खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग की पहली और एकमात्र एवियशन अकैडमी “स्काई विंग्स एवियशन अकैडमी” जगदलपुर में विमानन क्षेत्र में रोजगार के विविध अवसरों के संबंध आज जिले के सभी शासकीय और निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों व कॅरिअर परामर्श में रुचि रखने वाले सभी को आमंत्रित किया गया था । विद्यालयों के प्राचार्य व शिक्षक विमानन क्षेत्र में करियर व रोजगार की असीम संभावनाओं को देखते हुए करियर मार्गदर्शन व परामर्श का आयोजन किया गया था ।
स्काई विंग्स एवियशन अकैडमी की संचालिका श्रीमती सुदत्ता दास ने समस्त गणमान्य अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया और मीडिया से आए पत्रकार बंधुओ को अवगत कराया कि बस्तर जैसे आदिवासी अंचल से भी लड़के व लड़कियां विमानन क्षेत्र में अपना कैरियर बना सकती है । भविष्य में सभी छोटे छोटे शहर विमान सेवाओं से जुड़ेंगे तब यहाँ के बच्चों को रोजगार के लिये भटकना नहीं पड़ेगा। बहुत सारे रोजगार के अवसर खुलेंगे। 12वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं इस क्षेत्र में एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स करके आसानी से रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर जगदलपुर संजय पांडे ,जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल , पत्रकार संघ के अध्यक्ष मनीष गुप्ता, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अरुण दास उपस्थित रहे । सभी की गरिमामयी उपस्थिति में संस्था में अध्यनरत छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत कर उन्हें अपनी पहली उड़ान हवाई मार्ग से हैदराबाद जाने के बारे में बताया । वर्तमान में इस संस्था में अध्ययनरत सभी छात्राओं ने उपस्थित अतिथियों को बताया कि उन्हें इस कोर्स करने में बेहद खुशी हो रही है।
Trending
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

