खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नवा रायपुर के जंगल सफारी में आखिरकार जेब्रा का एक जोड़ा आ गया है। गुजरात स्थित उद्योगपति अंबानी के जू से जेब्रा के अलावा मीर कैट और माउस डियर के जोड़ा भी मिला है। इन विदेशी और दुर्लभ वन्य प्राणियों को पाने के लिए वन विभाग को बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है।
गुजरात से जेब्रा, माउस डियर और मीरकैट का जोड़ा बेहद सावधानी से यहां लाया जा चुका है। दुनियाभर में बेहद दुर्लभ और छत्तीसगढ़ में पाया जाने वाला सफेद भालू देने के बाद ही जेब्रा, माउस डियर और मीरकैट का जोड़ा मिला है। जंगल सफारी में सफेद भालू के दो शावक थे। इन्हीं में से एक गुजरात के जू को देना पड़ गया। दोनों सफेद भालू के शावक मरवाही और चिरमिरी के जंगलों में बीमारी की हालत में मिले थे।
फिलहाल उन्हें जंगल सफारी में बंद पिंजरे में रखा गया है। करीब 21 दिन क्वारेंटाइन में रखने के बाद उन्हें धीरे-धीरे बाड़े में लाया जाएगा। जंगल सफारी प्रबंधन िपछले करीब 10 साल से जेब्रा लाने का प्रयास कर रहा था। इसके लिए आला अफसर तत्कालीन मंत्री साउथ अफ्रीका तक गए थे। विदेश से जेब्रा लाने में करीब 15 करोड़ का खर्च आ रहा था। इस वजह से सफारी प्रबंधन ने ये कोशिश बंद कर दी। पिछले करीब दो साल से देश के अलग-अलग जू में जहां जेब्रा है वहां से एक जोड़ी लाने का प्रयास किया जा रहा था।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

