प्वाइंट्स टेबल में लगाई लंबी छलांग
नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से हरा दिया है। मुंबई की यह लगातार 5वीं जीत है। उन्होंने प्वाइंट्स टेबल पर लंबी छलांग लगाई है। मुंबई ने रायन रिकल्टन 58 और सूर्यकुमार यादव की 54 रनों की पारी की बदौलत लखनऊ को 216 रनों का लक्ष्य दिया था। मयंक यादव और आवेश खान ने लखनऊ की तरफ से दो-दो विकेट हासिल किए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरे लखनऊ के बल्लेबाजों के पास जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की घातक गेंदबाजी का कोई जवाब नहीं था। लखनऊ की पूरी टीम 20 ओवर में 161 रनों पर ऑलआउट हो गई। बुमराह ने चार ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं बोल्ट ने 4 ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट झटके।

