Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘जशपुर : एक परिचय’ पुस्तक का विमोचन

    August 24, 2026

    पीएम आवास योजना के आंकड़ों पर सियासी घमासान, विजय शर्मा की चुनौती स्वीकार कर बोले भूपेश बघेल—‘समय-स्थान तय करें, बहस को तैयार’

    August 24, 2026

    चंगोराभाठा में चाकूबाजी से 20 वर्षीय युवक की मौत, 5 आरोपी गिरफ्तार

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘जशपुर : एक परिचय’ पुस्तक का विमोचन
    • पीएम आवास योजना के आंकड़ों पर सियासी घमासान, विजय शर्मा की चुनौती स्वीकार कर बोले भूपेश बघेल—‘समय-स्थान तय करें, बहस को तैयार’
    • चंगोराभाठा में चाकूबाजी से 20 वर्षीय युवक की मौत, 5 आरोपी गिरफ्तार
    • छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम, रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 23 अगस्त तक 99% सामान्य बारिश दर्ज
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ के अंतर्गत राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का शुभारंभ
    • कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • मिट्टी के तालाब में समृद्धि की लहर, बिहान से जय कुमारी ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की राह
    • तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » आतंकियों और हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    दिल्ली

    आतंकियों और हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    adminBy adminApril 24, 2025No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ खुली जंग का ऐलान कर दिया है। पीएम मोदी इस हमले के बाद पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए। बिहार के मधुबनी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आतंकियों और आतंक की साजिश रचने वाले पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने भी यह हमला किया है उन आतंकियों को और इस हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संबोधन की शुरुआत से पहले पहलगाम में मारे गए लोगों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी और वह माइक के सामने हाथ जोड़कर खड़े रहे। इसके बाद उन्होंने अपना संबोधन खत्म होने से पहले कहा, ’22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने मासूम देशवासियों को जिस बेरहमी से मारा है, उससे पूरा देश व्यथित है, कोटि-कोटि देशवासी दुखी हैं। सभी पीड़ति परिवारों के इस दुख में पूरा देश उनके साथ खड़ा है।’
    पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘जिन परिवारजनों का अभी इलाज चल रहा है, वे जल्द स्वस्थ हों, इसके लिए भी सरकार हर प्रयास कर रही है। इस आतंकी हमले में किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने अपना भाई खोया, किसी ने अपना जीवनसाथी खोया है। उनसे से कोई बांग्ला बोलता था, कोई मराठी था, को उड़िया, कोई गुजराती था कोई यहां बिहार का लाल था। उनकी मृत्यु पर कारगिल से कन्याकुमारी तक हमारा दुख एक जैसा है, हमारा आक्रोश एक जैसा है।’ इसके बाद पीएम मोदी ने कहा, ‘हमला सिर्फ निहत्थे पर्यटकों पर नहीं हुआ, देश के दुश्मनों ने भारत की आत्मा पर हमला करने का दुश्साहस किया है। इसके बाद पीएम ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, ‘मैं बहुत स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं, जिन्होंने यह हमला किया, उन आतंकियों को और इस हमले की साजिश रचने वालों को, उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी, सजा मिलकर के रहेगी.’
    पीएम मोदी ने कहा कि अब आतंकियों की बची-कुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है, 140 करोड़ भारतीयों की इच्छा शक्ति अब आतंक के आकाओं की कमर तोड़कर रहेगी। इसके बाद उन्होंने अंग्रेजी में अपने बयान को दोहराया और पूरी दुनिया को मैसेज देते हुए कहा कि भारत आतंकियों की पहचान कर हर एक आतंकी और उनके आकाओं को सजा देकर रहेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत किसी भी कीमत पर आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा और हमले के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हर मुमकिन कदम उठाया जाएगा। पीएम मोदी ने दुनिया के उन तमाम नेताओं का भी आभार जताया जो मुश्किल घड़ी में भारत के साथ खड़े हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हम धरती के अंतिम छोर तक उन आतंकियों का पीछा करेंगे। न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। पूरा देश इस दिशा में दृढ़ है। हर शख्स जिसका मानवता में विश्वास है, वो हमारे साथ है। शांति और सुरक्षा ये तेज विकास की सबसे जरूरी शर्त है।
    भारत इससे पहले भी पुलवामा और उरी अटैक के जवाब में आतंकियों के अड्डों पर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर चुका है। इस बार भी भारत ऐसा ही कुछ कदम उठा सकता है। पाकिस्तान को पहले ही वैश्विक मंच पर अलग-थलग कर चुका भारत इस बार कड़े और बड़े एक्शन की तैयारी में है। पीएम मोदी का दुनिया को मैसेज भी इस कड़ी हिस्सा माना जा रहा है। प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाया है और दुनिया को एक बार फिर इससे अवगत करा दिया है। उन्होंने मानवता और शांति के लिए हिंसा और आतंकी वारदातों का माकूल जवाब देने की बात कही है। साथ ही पीएम मोदी ने यह साफ कर दिया है कि भारत के दुश्मन कहीं भी हों, दुनिया के किसी भी कोने में छुपी बैठे हों, उनको करारा जवाब दिया जाएगा। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से भारत लगातार पाकिस्तान के खिलाफ सख्त एक्शन ले रहा है। पहले भारत ने सिंधु जल समझौता स्थगित करने का फैसला किया। इसके साथ ही पाकिस्तान के राजनायिकों को वापस भेजने और अटारी-वाघा बॉर्डर को बंद करने का फैसला लिया है। पाकिस्तान से आने वालों लोगों का वीजा तत्काल प्रभाव से स्थगित किया गया है और यहां आए पाकिस्तानियों को वतन लौटने के निर्देश दिए गए हैं।

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    स्वास्थ्य लाभ ले रहे जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 20, 2026

    नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी को महामंत्री की जिम्मेदारी, वसुंधरा राजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष; 12 महिला नेताओं को मिला मौका

    August 17, 2026

    एनटीए की लापरवाही पर राहुल गांधी का बड़ा हमला: ‘छात्रों के साल बर्बाद कर रही मोदी सरकार, एनटीए की गड़बड़ी की तय हो जवाबदेही’

    August 17, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,165

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,374

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,341

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,339
    Don't Miss
    रायपुर

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘जशपुर : एक परिचय’ पुस्तक का विमोचन

    By Khabar WorldAugust 24, 20261

    *भारतीय लोक प्रशासन संस्थान ने जशपुर के प्रशासन, सुशासन, विकास, संस्कृति और प्राकृतिक वैभव पर…

    पीएम आवास योजना के आंकड़ों पर सियासी घमासान, विजय शर्मा की चुनौती स्वीकार कर बोले भूपेश बघेल—‘समय-स्थान तय करें, बहस को तैयार’

    August 24, 2026

    चंगोराभाठा में चाकूबाजी से 20 वर्षीय युवक की मौत, 5 आरोपी गिरफ्तार

    August 24, 2026

    छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम, रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 23 अगस्त तक 99% सामान्य बारिश दर्ज

    August 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘जशपुर : एक परिचय’ पुस्तक का विमोचन

    August 24, 2026

    पीएम आवास योजना के आंकड़ों पर सियासी घमासान, विजय शर्मा की चुनौती स्वीकार कर बोले भूपेश बघेल—‘समय-स्थान तय करें, बहस को तैयार’

    August 24, 2026

    चंगोराभाठा में चाकूबाजी से 20 वर्षीय युवक की मौत, 5 आरोपी गिरफ्तार

    August 24, 2026

    छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम, रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 23 अगस्त तक 99% सामान्य बारिश दर्ज

    August 24, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ के अंतर्गत राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का शुभारंभ

    August 23, 2026

    कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    August 23, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.