नई दिल्ली। ट्रेंट बोल्ट की घातक गेंदबाजी और रोहित शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। यह MI की लगातार चौथी जीत है। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले खेलने के बाद 143 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई ने 15।4 ओवर में सिर्फ 3 विकेट खोकर मैच जीत लिया। मुंबई इंडियंस की यह लगातार चौथी जीत है। टीम अब 9 मैचों में 5 मुकाबले जीत चुकी है। MI ने प्वाइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई है।
144 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन रोहित ने आक्रामक रुख जारी रखा। मुंबई ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 56 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 35 गेंद में अर्धशतक जड़ा। 9 साल बाद आईपीएल में रोहित ने बैक टू बैक अर्धशतक जड़े।
रोहित शर्मा ने 46 गेंद में 70 रनों की तूफानी पारी खेली। हिटमैन के बल्ले से 8 चौके और 3 छक्के निकले। सूर्यकुमार यादव 19 गेंद में 40 रनों पर नाबाद लौटे। उन्होंने 5 चौके और दो छक्के लगाए। विल जैक्स ने 19 गेंद में 22 रनों की पारी खेली। मुंबई इंडियंस की टीम प्वाइंट्स टेबल में अब तीसरे नंबर पर आ गई है। टीम का नेट रन रेट आज काफी शानदार हो गया है।
इससे पहले टॉस हारकर अपने घर पर पहले बैटिंग करने उतरी SRH की शुरुआत बेहद खराब रही। ट्रेविस हेड 00, अभिषेक शर्मा 08, ईशान किशन 01, नितीश कुमार रेड्डी 02 और अनिकेत वर्मा 12 रन बनाकर आउट हुए। 35 रनों पर ही हैदराबाद ने 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद हेनरिक क्लासेन और अभिनव मनोहर ने मोर्चा संभाला और टीम की इज्जत बचाई।
क्लासेन ने 44 गेंद में 71 रन बनाए। उनके बल्ले से 9 चौके और दो छक्के निकले। इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए मनोहर ने 37 गेंद में 43 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इन दोनों की बदौलत हैदराबाद का स्कोर 140 के पार पहुंच पाया। हालांकि इस विकेट पर ये रन काफी नहीं रहे।
Trending
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल

