खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 9 अप्रैल को हुए आईईडी विस्फाेट में गंभीर रूप से घायल हुए सीआरपीएफ जवान दिलीप कुमार पासवान ने 23 अप्रैल को दिल्ली एम्स में उपचार के दाैरान अंतिम सांस ली। बलीदानी सीआरपीएफ जवान दिलीप कुमार पासवान सीआरपीएफ की 196वीं बटालियन में पदस्थ थे, और नक्सल विरोधी अभियान के तहत ड्यूटी पर थे।
सीआरपीएफ ने X पोस्ट कर जानकारी दी कि कांस्टेबल दिलीप कुमार पासवान 9 अप्रैल को बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान आईईडी धमाके में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के लिए उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां 23 अप्रैल को वे बलीदान हो गए। सीआरपीएफने अपने पोस्ट में लिखा “कर्तव्य की बलिवेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले अपने शूरवीर के अदम्य साहस, शौर्य एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण को सीआरपीएफ नमन करती है। हम अपने वीर के परिवार के साथ सदैव खड़े हैं।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल

