नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को उसी के घर पर 8 विकेट से हरा दिया है। इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में लखनऊ की टीम ने पहले खेलते हुए 159 रन बनाए थे, जवाब में दिल्ली की टीम ने 18वें ओवर में 8 विकेट शेष रहते इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। दिल्ली के लिए स्टार बल्लेबाज 57 रन बनाकर नाबाद लौटे। यह दिल्ली कैपिटल्स की 8 मैचों में छठी जीत है।
दिल्ली कैपिटल्स को 160 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसके जवाब में उसे तेज शुरुआत तो मिली लेकिन करुण नायर 15 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने मिलकर LSG के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 69 रनों की महत्वपूर्ण पार्टनरशिप कर डाली। राहुल का रुकने का कोई मन नहीं था, ऐसे में उन्होंने कप्तान अक्षर पटेल के साथ मिलकर 56 रनों की साझेदारी पर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की।
केएल राहुल का डबल धमाल
केएल राहुल ने इस मैच में 42 गेंद में नाबाद 57 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। यह मौजूदा सीजन में उनकी तीसरी फिफ्टी है और साथ ही उन्होंने आईपीएल में 5 हजार रन पूरे कर लिए हैं। राहुल अब तक IPL 2025 में 7 पारियों में 323 रन बना चुके हैं और 64.6 के शानदार औसत से रन बना रहे हैं।
मुकेश कुमार ने जलवा बिखेरा
दिल्ली कैपिटल्स की जीत की नींव मुकेश कुमार ने रख दी थी। उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 33 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उन्होंने मिचेल मार्श, अब्दुल समद, आयुष बदोनी और LSG के कप्तान ऋषभ पंत का विकेट लिया। उनके अलावा दिल्ली के लिए दुष्मंता चमीरा और मिचेल स्टार्क ने एक-एक विकेट लिया। दिल्ली को पिछले मैच में गुजरात ने मात दी थी, लेकिन अब LSG को हराकर उसने एक बार फिर जीत की लय वापस प्राप्त कर ली है।
Trending
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल

