खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव ने मंगलवार को जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में ज्योति नर्सरी से करकापाल जंक्शन एवं बोधघाट थाना तक 4.50 किलोमीटर सड़क,जिसकी लागत 9 करोड़ 36 लाख रुपए की राशि से सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य हो रहा है, जिसके निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता एवं समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने बताय कि ज्योति नर्सरी से करकापाल मार्ग निर्माण की मांग वर्षों से क्षेत्रवासियों ने किया था, हमारी सरकार बनने के पश्चात इस मार्ग की मांग मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री पीडब्ल्यूडी मंत्री अरुण साव से मांग रखा गया था, जिस पर हमारी डबल इंजन की सरकार ने स्वीकृति के पश्चात निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया। निर्माण कार्य चल रहा है, जिसका 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, शेष कार्य को भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। जनता को जल्द अच्छी सड़क की सौगात मिलेगी। श्री देव ने कहा कि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। जनमानस को मूलभूत सुविधा देना हमारा दायित्व एवं कर्तव्य है, जिसको हमारी सरकार में लगातार पूरा किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप, रिंकू पांडे, कार्यपालन अभियंता राजीव बतरा, उप अभियंता सीबी. केसरिया, मोहम्मद परवेज खान एवं अक्षय सिंह साथ उपस्थित थे।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

