खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के एक बयान ने छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। दरअसल, BJYM प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने अपने बयान में कहा कि, पांचवी अनुसूची क्षेत्रों में बने चर्च असंवैधानिक है, ऐसे में उन्हें तोड़ना चाहिए। रवि भगत ने आगे कहा कि, इस कार्य को करने के लिए आदिवासी समाज को आगे आना चाहिए। इतना ही नहीं संवैधानिक संस्थाओं को भी ऐसे मामलों में ध्यान देना चाहिए।
BJYM प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने अपने बयान में आगे कहा कि, आदिवासी क्षेत्रों में हो रहा धर्मांतरण आदिवासी संस्कृति को खत्म करने का षड्यंत्र है। रवि भगत ने अपने बयान में कहा कि, पांचवी अनुसूची क्षत्रों में जो चर्च बने है वो अवैध है इसलिए उन्हें तोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि, इन्ही चर्चों के द्वारा धर्मांतरण का कार्य किया जा है। ऐसे में हमारे पांचवी अनुसूची क्षेत्र में चर्चों को ब्लिकुल भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। रवि भगत ने आगे कहा कि, जल्द ही प्रदेश में कानून लागू होगा और पांचवी अनुसूची क्षेत्र में एक भी चर्च नहीं रहने दिया जाएगा।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल

