खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत रायपुर पहुंचीं है, उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, “क्या आपको लगता है कि इस देश में निष्पक्ष चुनाव हो रहे हैं? महाराष्ट्र में जहां वयस्क आबादी 9.54 करोड़ है, वहां पर 9.70 करोड़ लोग कैसे वोट डाल सकते हैं? पिछले 5 सालों में 32 लाख मतदाता जुड़े और 5 महीने में 49 लाख मतदाता जुड़ गए। जब हमने वीडियोग्राफी की मांग की तो चुनाव आयोग ने नियम ही बदल दिए…ऐसी बहुत सी बातें हैं जो देश की चुनाव प्रक्रिया को लेकर चिंता पैदा करती है…राहुल जी ने जो बाते कही वो एक नेता प्रतिपक्ष होने के नाते उनका कर्तव्य है कहना, अगर वह ये बाते नहीं कहते तो गलत होता।
आगे कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, “इस देश में आधा सच और पूरा झूठ बोलने का एक ट्रेंड चल गया है क्योंकि झूठ जोर से बोला जाता है तो सब उसे दिखाने के लिए मजबूर हो जाते हैं तो हमें लगा सत्य भी उतना ही हुंकार के साथ बोलना चाहिए और मैं यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए आई हूं आशा करती हूं कि हम सब आप लोगों से थोड़ी देर मिलेंगे क्योंकि कुछ बातें इस देश के सामने, आपके माध्यम से जनता के सामने आना जरूरी है। हम पूरे देश में ये प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं और आज मैं रायपुर में इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को आगे बढ़ाऊंगी।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त

