खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में बदलाव होने जा रहा है। आगामी दिनों में लोगों को गर्मी से परेशानी का सामना पड़ेगा। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की आशंका है। रविवार को प्रदेश में सबसे गर्म बिलासपुर रहा, यहां 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा, मेघ गर्जन, तेज हवा और वज्रपात होने की संभावना है।
एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में 32° उत्तर अक्षांश और 70° पूर्व देशांतर के उत्तर में, समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक गर्त के रूप में सक्रिय है। वहीं, एक अन्य पूर्व-पश्चिम दिशा में फैला हुआ गर्त मध्य पाकिस्तान से शुरू होकर दक्षिण उत्तर प्रदेश, झारखंड और उत्तर गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए मध्य बांग्लादेश तक, समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर विस्तृत है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

