नई दिल्ली। गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हरा दिया है। अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली ने पहले खेलते हुए 203 रन बनाए थे। इसके जवाब में गुजरात ने 20वें ओवर में 7 विकेट शेष रहते इस मैच को जीत लिया है। यह पहली बार है जब दिल्ली IPL के किसी मैच में 200 से ज्यादा रन बनाने के बाद टारगेट को डिफेंड नहीं कर पाई है।
गुजरात टाइटंस को अपने होमग्राउंड पर 204 रनों का विशाल लक्ष्य मिला था। इसके जवाब में गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि कप्तान शुभमन गिल मात्र 5 रन बनाकर आउट हो गए। साई सुदर्शन ने इस मैच में 36 रन की पारी खेलते हुए ऑरेंज कैप भी फिलहाल अपने नाम कर ली है। सुदर्शन के आउट होने से गुजरात ने 74 के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवा दिया था। गुजरात को अब भी जीत के लिए 130 रनों की जरूरत थी।
IPL इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स ने इससे पहले जब भी पहले खेलते हुए 200 या उससे अधिक रन बनाए, उसने हर मौके पर लक्ष्य को डिफेंड किया था। आज गुजरात के खिलाफ मैच से पूर्व दिल्ली 13 बार ऐसा कर चुकी थी। मगर गुजरात टाइटंस इंडियन प्रीमियर लीग की ऐसी पहली टीम बन गई है, जिसने IPL में दिल्ली के खिलाफ 200 से अधिक लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है।
छा गए जोस बटलर
गुजरात टाइटंस ने 74 के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए थे। उसके बाद जोस बटलर और शेरफान रदरफोर्ड ने ऐसा मोर्चा संभाला कि गुजरात को जीत के करीब ला खड़ा किया। रदरफोर्ड लक्ष्य को भेदने से पहले ही 43 रन बनाकर आउट हो गए, मगर उसके बाद राहुल तेवतिया के एक छक्के ने जीत गुजरात की झोली में डाल दी।
आखिरी ओवर में गुजरात को जीत के लिए 10 रन बनाने थे और सामने मिचेल स्टार्क गेंदबाजी कर रहे थे। स्टार्क, जिन्होंने पिछले मैच में दिल्ली को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सुपर ओवर में जीत दिलाई थी। खैर आखिरी ओवर की पहली ही गेंद पर राहुल तेवतिया ने छक्का लगा दिया और दूसरी गेंद पर चौके के साथ गुजरात की जीत सुनिश्चित की। जोस बटलर 97 रन बनाकर नाबाद लौटे।
यह आईपीएल इतिहास में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हासिल किया गया दूसरा सबसे सफल रन चेज है। इस मैदान पर सबसे बड़ा टारगेट सफलतापूर्वक चेज करने का रिकॉर्ड KKR के नाम है, जिसने 2023 में गुजरात के खिलाफ 206 रनों के लक्ष्य को भेद दिया था। अब गुजरात इस सूची में दूसरे स्थान पर आ गया है। वहीं RCB ने भी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 200 से ज्यादा का टारगेट चेज किया हुआ है।
Trending
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल

