खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बीजापुर जिले के इंद्रावती टाइगर रिजर्व से भेजे गए घायल बाघ का जंगल सफारी में इलाज जारी है। घायल बाघ का उपचार कर रहे डाक्टरों के अनुसार इलाज के बाद घायल बाघ की हालत में सुधार दिखाई दे रहा है और उसके जल्द ही सामान्य स्थिति में आने की उम्मीद है। धम्मशील गणवीर, डायरेक्टर जंगल सफारी ने बताया कि बाघ की इलाज कर रहे डाक्टरों के मुताबिक बाघ के पिछले दोनों पैर में घाव के चलते कीड़े लग गए थे, जिसे साफ कर कई टांके लगाए गए है। यहां पर मौजूद वन्य प्राणियों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम बाघ की सतत निगरानी कर रहे हैं, और उनके जल्द ही स्वस्थ होने की उम्मीद कर रहे हैं। घायल बाघ का इलाज विशेषज्ञ डाक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है। बहुत जल्दी उसके हालत में सुधार की उम्मीद है।
गाैरतलब है कि दक्षिण बस्तर में बीजापुर में इंद्रावती टाइगर रिजर्व के बफर जोन के ग्राम कांदुलनार, मोरमेड़ और तोयनार गांवों के बीच घने जंगल में ग्रामीणों द्वारा एक घायल बाघ देखे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने बाघ को ट्रैंकुलाइज कर रेस्क्यू किया व घायल बाघ का बीजापुर में प्राथमिक उपचार के बाद जख्म की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जंगल सफारी रायपुर रिफर किया था। नया रायपुर के जंगल सफारी में डॉ की टीम बाघ का इलाज कर रही है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

