खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उमेद सिंह के आदेशानुसार यातायात ड्यूटी में तैनात अधिकारी कर्मचारियों को गर्मी से राहत एवं डिहाईड्रेशन से बचाव के उद्देश्य से पानी बोतल, इलेक्ट्रॉन पाउडर एवं छतरी वितरण करने निर्देशित किया गया था जिसके परिपालन पर डॉक्टर प्रशांत शुक्ला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर , सतीश ठाकुर एवं गुरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर की उपस्थिति में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के हाथों से यातायात व्यवस्था में तैनात अधिकारी कर्मचारियों को पानी बोतल इलेक्ट्रॉन पाउडर एवं छतरी का वितरण किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा यातायात में तैनात सभी अधिकारी कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान हमेशा पानी बोतल रखने, इलेक्ट्रॉल पाउडर का उपयोग करने एवं छतरी के नीचे रहकर ड्यूटी करने निर्देश दिए। साथ ही रायपुर शहर की यातायात को सुगम सुरक्षित करने सभी अधिकारी कर्मचारियों को हर संभव प्रयास करने हेतु अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने बताया गया। गुरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर के द्वारा यातायात पुलिस रायपुर की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का आभार प्रदर्शन किया।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त

