खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। गर्मी के छुट्टी के दौरान भी बच्चों के लिए क्लास संचालित की जायेगी। इस संबंध में डीपीआई की तरफ से सभी जिला शिक्षा अधिकारियो को भी पत्र जारी किया गया है। जारी निर्देश के मुताबिक 1 मई से होने वाली गरमी की छुट्टी के दौरान पांचवी और आठवी बोर्ड में फेल हो गये परीक्षार्थियों के लिए स्पेशल क्लास संचालित की जायेगी।
1 जून से पांचवी और आठवी बोर्ड परीक्षा के लिए पूरक परीक्षा आयोजित की जायेगी। इससे पहले 30 अप्रैल तक पांचवी आठवी बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर दिये जायेंगे। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं कि कक्षा पांचवी आठवी के कमजोर छात्रों के लिए मई माह में विशेष कक्षाएं संचालित की जाएंगी। परीक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए 1 जून से पूरक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। मूल्यांकन कार्य 15 अप्रैल तक पूर्ण कर 30 अप्रैल को परिणाम घोषित किए जाएंगे।
डीईओ अनिल तिवारी ने बताया कि इस वर्ष गर्मी की छुट्टियों के दौरान भी कक्षाएं संचालित की जाएंगी। हालांकि, ये कक्षाएं सिर्फ उन्हीं छात्रों के लिए होंगी, जो कक्षा पांचवी और आठवी की वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो पाए हैं। उन्होने बताया कि बच्चो को ग्रेड के आधार पर उन्नयन किया जाना है। उन्होने बताया कि बच्चो को फैल या पास नही किया जाना हैं। बल्कि उन बच्चो के स्तर को उन्नयन किया जाना हैं।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

