खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के कलेक्टर हरिस एस. के मार्गदशन में वित्तीय वर्ष 2024-25 मे खनिज विभाग बस्तर द्वारा सतत निगरानी व परिश्रम के फलस्वरूप लक्ष्य से अधिक राजस्व प्राप्त किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन से वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 15 करोड़ खनिज राजस्व लक्ष्य प्राप्त हुई थी। जिसके विरूद्ध 16 करोड़ 52 लाख रूपयें अर्थात लक्ष्य 110.31 प्रतिशत राजस्व प्राप्ति की गई है। जिला में मुख्य खनिज मद में 2,86,495 रूपये, गौण खनिजो से 7,79,12,001 रूपये, अर्थदण्ड एवं राजसात से 8,54,04,105 रूपये, तथा विविध प्राप्तियां 16,38,305 रूपये, राशि प्राप्त हुई है। खनि अधिकारी एंव खनिज विभाग द्वारा सतत मानिटिरिंग करते हुये वित्तीय वर्ष 2024-25 में खनिजों का अवैध परिवहन के 172 प्रकरण दर्ज कर 53,98,513 रूपये एवं अवैध उत्खनन के 26 प्रकरण में 17,92,240 रूपये एवं अवैध भण्डारण के 6 प्रकरण में 5,10,870 खनिज मुरूम के परिवहन अनुमति स्वीकृत कर 13,25,000 रूपये रायल्टी राशि शासकीय कोष में जमा कराया गया है। उक्त जानकारी खनि अधिकारी, खनिज शाखा जिला बस्तर के द्वारा जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल

