खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। टाटीबंध सुलभ शौचालय के पीछे हेरोइन की सप्लाई हो रही थी, दो तस्कर गिरफ्तार किए गए है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत टाटीबंध स्थित काका ढ़ाबा के पास सुलभ शौचालय के पीछे 02 व्यक्ति अपने पास मादक पदार्थ हेरोईन चिट्टा रखे है तथा बिक्री करने की फिराक में है।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम धर्मेन्द्र सिंह एवं अमृतपाल सिंह निवासी अमृतसर पंजाब का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा दोनों की तलाशी लेने पर उनके पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन चिट्टा रखा होना पाया गया।
जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12.69 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन चिट्टा, 01 नग तौल मशीन तथा बिक्री रकम जुमला कीमती लगभग 1,28,900/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 118/25 धारा 21(बी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा हेरोईन चिट्टा को अमृतसर पंजाब से लाना बताया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
01. धर्मेन्द्र सिंह पिता पूरन सिंह उम्र 44 साल निवासी माखन विण्डी थाना जांडियाला गुरू जिला अमृतसर पंजाब।
02. अमृतपाल सिंह पिता सुरजीत सिंह उम्र 32 साल निवासी धरदेव थाना मेहता चौक जिला अमृतसर पंजाब।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

