खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के श्रीजगन्नाथ मंदिर प्रांगण में लेखिका श्रीमती डालेश्वरी पाण्डे के प्रथम काव्य संग्रह ’जगत जननी’ का आज रविवार काे पद्मश्री धरमपाल सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव, महापौर संजय पाण्डे, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी वेद प्रकाश पाण्डे, एमआईसी सदस्य व पार्षद लक्ष्मण झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा के द्वारा विमाेचन किया गया। काव्य संग्रह ’जगत जननी’ की लेखिका श्रीमती डालेश्वरी पाण्डे ने समस्त जनप्रतिनिधियों के समक्ष अपनी कविता पढ़कर सुनायी।
विमोचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने कहा कि बस्तर में अनेक महान साहित्यकाराें ने जन्म लिया है। इस विमोचन कार्यक्रम में आकर अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। जब कभी भी साहित्य संबंधित किसी सहायता की आवश्यकता होगी हमारा सहयोग निश्चित रूप से मिलेगा। उन्हाेने साहित्यकारों के कल्याण के लिये उन्हें पेंशन व्यवस्था आरंभ करने की मांगों सहित बस्तर संभाग के साहित्यकारों के लिए प्रति वर्ष लाला जगदलपुरी के जन्मदिवस पर उन्हें सम्मान प्रदान करने। बस्तर संभाग में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे दशहरा महोत्सव, चित्रकोट महोत्सव, बारसूर महोत्सव आदि में बस्तर संभाग के कवियों को कार्यक्रम प्रस्तुत करने का मौका दिये जाने की मागाें काे पूरा करने का आश्वासन दिया है।।
महापौर संजय पाण्डे ने कहा कि यह काव्य संग्रह साहित्य के क्षेत्र में निश्चित ही मील का पत्थर साबित होगा। लेखिका ने जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर अपनी कलम चलायी है। आपकी कविताओं को सुनकर ऐसा लगता है मां सरस्वती का आपको पूरा आशीर्वाद प्राप्त है। आपकी लेखनी भविष्य में भी नवीन साहित्य का सृजन करती रहेगी।
विशिष्ट अतिथि पद्मश्री धरमपाल सैनी ने कहा कि कविता बन जाने के उपरांत उसके पीछे छिपी मेहनत नजर नहीं आती है। साहित्यकार का लेखन समाज के लिए उपयोगी और समाज को दिशा देने वाला होता है।
360 अरण्यक ब्राम्हण समाज एवं जिला भाजपा अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डे ने कहा कि हमारे समाज से किसी महिला का लेखन कर्म में आना प्रसन्नता का विषय है। समाज के प्रतिभाओं को सबके सम्मुख लाने के लिये हमेशा हमारा सहयोग मिलता रहेगा।
काव्य संग्रह ’जगत जननी’ की समीक्षा करते हुए लेखिका डॉ. सुषमा झा ने काव्य संग्रह जगत जननी की अनेक पंक्तियां पढ़कर सुनाते हुए कहा कि लेखिका के गीत संगीत में दक्ष होने का प्रमाण है। अधिवक्ता अवध किशोर शर्मा ने कहा कि लेखिका ने घर परिवार की समस्याओं को लेकर बढ़िया ताना-बाना बुना है। साथ ही स्त्री जीवन के कष्टों का अद्भुत चित्रण किया है। पिता को लेकर लिखी उनकी कविता उनके भाव पक्ष की सुंदर अभिव्यक्ति है।
कार्यक्रम का संचालन करते हुये कहानी कार सनत जैन ने जनप्रतिनिधियों के समक्ष साहित्यकारों के कल्याण से संबंधित कुछ मांगें रखीं जिन्हें विधायक किरण सिंह देव ने पूरा करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में शहर के अनेक साहित्यकारों ने अपनी उपथिति दी। जिसमें नरेन्द्र पाढ़ी, विपिन बिहारी दास, उर्मिला आचार्य, शशांक शेण्डे, पूर्णिमा सरोज, भरत गंगादित्य, ममता मधु, सुधा परमार, रामेश्वर चंद्रा, करमजीत कौर, गीता शुक्ला, अनिल शुक्ला, कृष्ण शरण पटेल आदि उपस्थित रहे।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

