रायपुर। दुर्ग में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या मामले में कांग्रेस की न्याय यात्रा पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ये लोग कुछ भी करें, इनका पूरे छत्तीसगढ़ में सूपड़ा साफ हो गया है। सभी चुनावों में यह बुरी तरह से हारे हैं। ये पहले अपना घर-परिवार संभाल ले, थोड़ा ठीक से अपने पैर पर खड़ा हो जाएं, फिर बात करें।
वहीं कांग्रेस के संविधान को लेकर लगाए गए आरोप पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वैसे कांग्रेस देश की जनता का विश्वास खो चुकी है। यह संविधान की बात करते हैं, जिन्होंने देश में इमरजेंसी लगाई, लाखों लोगों जेल के अंदर ठूस दिया। इन्होंने अपने स्वार्थ के कारण संविधान के साथ खिलवाड़ किया है, गलत तरीके से संशोधन किया है। ऐसे लोगों के मुख से इस तरह की बात शोभा नहीं देती है।
वहीं जय भीम पदयात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि कल 14 अप्रैल है, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती है। आज खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा जय भीम पदयात्रा का आयोजन किया गया। इसमें हम सभी लोग शामिल हुए हैं। सभी छत्तीसगढ़ वासियों को भीमराव जयंती की बहुत-बहुत बधाई। बाबा साहब को नमन करते हैं, जिन्होंने संविधान का निर्माण किया है। इसके माध्यम से विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत चल रहा है। संविधान हमें स्वतंत्रता से जीने का अधिकार देता है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

