खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सर्व हिंदू समाज के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में मुंगेली विधायक पुन्नू लाल मोहल्ले, नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं सर्व हिंदू समाज के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल होंगे। शोभायात्रा का शुभारंभ दोपहर 2 बजे रेस्ट हाउस से होगा, जो दाऊपारा, पुराना बस स्टैंड, मुंगेली के हृदय स्थल पड़ाव चौक, नया बस स्टैंड, सिंधी कॉलोनी, नंदी चौक और गोल बाजार होते हुए पुनः पुराना बस स्टैंड पर समापन करेगी।
शोभायात्रा में 10 रामधुन की टोलियाँ, डीजे धुमाल, राम दरबार और हनुमान पालकी भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। जिले के विभिन्न स्थानों पर मंचों के माध्यम से शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा, जिससे नगर में भक्ति और उल्लास का माहौल बनेगा।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त

