खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दुर्ग में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस पर न्याय यात्रा के जरिए राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह पीड़ित परिवार को शर्मिंदा करने जैसा है। कांग्रेस क्या करना चाह रही है, यह हमारी समझ से बाहर है।
बता दें कि इस मामले को लेकर कांग्रेस ने 18 से 21 अप्रैल को दुर्ग से रायपुर तक न्याय यात्रा निकालने और 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने घटना को लेकर कहा था कि नवरात्रि के समय जब पूरे देश में कन्याभोजन हो रहा था। तब छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक मासूम बच्ची के साथ अनाचार हो गया, उसकी हत्या हो गयी। राज्य में बीजेपी सरकार बनने के बाद बेटियां, बहनें, मातायें सुरक्षित नही है। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को कानून की चिंता नही है, रोज हत्याएं, लूट, बलात्कार हो रहे है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

