खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के नव नियुक्त अध्यक्ष नीलू शर्मा ने आज मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की।
इस अवसर पर नीलू शर्मा ने पर्यटन मंडल जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया और धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नीलू शर्मा को शुभकामनाएँ दी।
नीलू शर्मा ने कहा कि वे मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ को पर्यटन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए कार्य करेंगे।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक धरोहरों को देश-विदेश तक पहुंचाना उनका प्राथमिक लक्ष्य रहेगा।

