खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार गोविन्द नारायण जांगड़े, प्रधान जिला न्यायाधीश-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जगदलपुर के मार्गदर्शन पर ग्राम पंचायत साड़गुड़ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन सुश्री अंकिता कश्यप, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया । सुश्री अंकिता कश्यप, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जगदलपुर द्वारा ग्राम पंचायत में उपस्थित ग्रामवासियों को बताया कि अच्छा बोलो, अच्छा देखो और अच्छा करों की सोच अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए जिससे हमारा जीवन तनावमुक्त रह सकेगा । व्यक्ति को वर्तमान में जीना चाहिए, भविष्य के बारे में अनावश्यक चिंता नहीं करना चाहिए एवं सकारात्मक सोच के साथ जीवन जीना चाहिए। साथ ही यह भी बताया गया कि मानव को अपने जीवन में लोभ, कोध, चिन्ता आदि से दूर रहकर सकारात्मक सोच को अपनाना चाहिए, जिससे हमारा मन हमेशा आनंदित रहे। सकारात्मक सोच से ही हम अपने एवं सामाजिक जीवन में परिवर्तन ला सकते हैं, बताते हुए उपस्थित ग्रामवासियों को विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं से अवगत कराते हुए, नेशनल लोक अदालत की महत्ता तथा निःशुल्क विधिक सलाह एवं सहायता हेतु टोल फ्री नंबर 15100 का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया ।
उक्त आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में सुश्री अंकिता कश्यप, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जगदलपुर, ग्राम पंचायत साड़गुड़ के सरपंच, उपसरपंच तथा ग्राम वासियों के साथ-साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वालिंटियर्स शोभाराम बघेल, यदुराम शार्दुल, गुलाब सिंह, संदीप एवं जगन्नाथ भारती माैजूद थे ।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

