खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नगरी निकायों में संपत्ति कर तथा विवरणी जमा करने हेतु निर्धारित अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 निर्धारित है। इस वर्ष भी संपत्ति कर तथा विवरणी जमा करने हेतु अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 निर्धारित है। वित्तीय वर्ष 2024 -25 में लोकसभा निर्वाचन कार्य, निकायों का परिसीमन कार्य, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य तथा स्थानीय निकायों का निर्वाचन आदि में आचार संहिता भी प्रभावित रही तथा उक्त कार्यों में निकायों के अधिकारी कर्मचारी भी संलग्न रहे। फलस्वरूप राजस्व आय संग्रहण की कार्रवाई प्रभावित हुई है।
इस वर्ष संपत्ति कर तथा विवरणी जमा करने हेतु अंतिम तिथि मे 30 दिवस की विशेष छूट प्रदान करते हुए दिनांक 30 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है। राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024- 25 में जो नागरिक 31 मार्च 2025 तक किसी कारणवश निगम में संपत्ति कर, समेकित कर, यूजर्स चार्ज, जलकर की राशि जमा नहीं कर पाए हैं छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार जनता को राहत देते हुए 30 अप्रैल 2025 तक निगम में सहायक राजस्व या वार्ड मोहर्रीर के पास संपत्ति कर जमा कर विशेष छूट का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त

