खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी का लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के खिलाफ शुरू हुआ पोस्टर वार थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा हमला महादेव सट्टा एप को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर किया है, जिनके निवास पर हाल ही के दिनों में सीबीआई ने छापा मारा था।
छत्तीसगढ़ भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किए पोस्टर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को महादेव सट्टा एप घोटाला की गठरी लिए दिखाया गया है, जिसमें से गिरते नोट से तमाम पंजा छाप अधिकारी एकत्रित करते नजर आ रहे हैं। इसमें भूपेश के साथ भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को भी दिखाया गया है। वहीं दूसरी ओर जिन अधिकारियों को दिखाया गया है, उनमें हाल ही सीबीआई ने जिन अधिकारियों के घरों पर छापेमारी की थी, उनकी छवि नजर आ रही है।
बता दें कि महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में सीबीआई ने 26 मार्च को रायपुर-भिलाई के अलावा भोपाल, कोलकाता और दिल्ली में 60 जगहों पर छापेमारी की। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर के अलावा भिलाई स्थित निवास के अलावा कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, भूपेश बघेल के पूर्व ओएसडी मनीष बंछोर और आशीष वर्मा, 4 आईपीएस अफसरों के ठिकानों पर दबिश दी थी।
सीबीआई की कार्रवाई का न केवल भूपेश बघेल के घर पर मौजूद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया था, बल्कि बाद के दिनों में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद मोर्चा संभालते हुए मामले में कार्रवाई करने के बाद भी अब सीबीआई के उनके खिलाफ कार्रवाई करने पर सवाल उठाया था। ऐसे मौके पर भूपेश बघेल के साथ पूरी कांग्रेस पार्टी साथ खड़ी नजर आई थी।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

