खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। मस्तूरी थाना क्षेत्र में बीती रात डीजे के तेज आवाज से एक मकान का छज्जा गिर गया, इस हादसे में घायल 5 लोगों में से एक 11 वर्षीय बच्चे की आज मौत हो गई। मृतक का नाम प्रशांत केवट था। प्रशांत समेत पांचों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं 3 बच्चों समेत 4 की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है और डीजे संचालक की तलाश में जुटी हुई है। पूरी घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार के केंवटपारा का है।
जानकारी के अनुसार, बीते दिन हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई थी, जो रात करीब 8:30 बजे केंवटपारा पहुंची। इसी दौरान तो डीजे की तेज आवाज की कंपन से वहां स्थित टुकेश केंवट के मकान का छज्जा अचानक गिर गया। इस दौरान शोभायात्रा देखने खड़े 4 मासूम समेत 5 लोग हादसे की चपेट में आ गए।
घायलों में चंद्रशेखर केंवट (25), दीपक केंवट (15), दीपेश केंवट (14) और हेमंत कैवर्त (13) शामिल हैं। बताया जा रहा है, कि मकान का छज्जा पुराना और कमजोर था। डीजे की तेज आवाज से उठी कंपन के कारण वह गिर गया। फिलहाल पुलिस डीजे संचालक की तलाश में जुट गई है।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल

