खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के गोगुंडा की पहाड़ी में शनिवार काे हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 17 नक्सलियों को ढेर कर दिया था, वहीं छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के थाना बासागुड़ा क्षेत्र अंर्तगत टेकमेटा-नरसापुर के जंगल में भी शनिवार काे हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया था। जिनके शव बरामद कर शिनाख्तगी की कार्यवाही में अब तक 73 लाख के कुल 15 नक्सलियाें की पहचान की जा चुकी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुकमा मुठभेड़ में बरामद 17 नक्सलियों के शव में से अब तक 14 की पहचान हो चुकी है। वहीं बीजापुर मुठभेड़ में मारे गये एक नक्सली की पहचान 01 लाख का ईनामी जनताना सरकार अध्यक्ष् के रूप में हुई है। सुकमा मुठभेड़ में मारे गये 17 नक्सलियों में 1. 25 लाख के ईनामी नक्सली दरभा डिवीजन सचिव एसजेडसीएम कैडर का नक्सली कुहड़ामी जगदीश उर्फ बुधरा निवासी पाउरगुडेम थाना पामेड जिला सुकमा , 2. पोडियम भीमा उर्फ राेशन उर्फ पवन एसीएम निवासी दुरगुड़ा थाना केरलापाल जिला सुकमा, ईनामी 5 लाख, 3. सवलम जाेगी पति स्व. रमेश मडकम एसीएम निवासी गगनपल्ली थाना एर्राबोर जिला सुकमा, ईनामी 5 लाख, 4. दसरी पति अर्जुन उर्फ कुम्मा एसीएम निवासी कुटराेम थाना दरभा जिला बस्तर, ईनामी 5 लाख, 5. देवे माड़वी पिता स्व. देवा माड़वी एसीएम निवासी कोन्डेगढगाडी पारा थाना गादीरास जिला सुकमा, ईनामी 5 लाख, 6. माडवी मासे निवासी जियाकाेड़ता पटेलपारा थाना कुआकाेंडा जिला दन्तेवाड़ा एसीएम, ईनामी 5 लाख, 7. माड़वी हिड़मा निवासी गोगुंडा मिसिगुड़ा जिला सुकमा, एसीएम, ईनामी 5 लाख, 8. बुस्की नुप्पो निवासी रेवाली ताडपारा थाना अरनपुर जिला दंतेवाड़ा, एसीएम, ईनामी 5 लाख, 9. हिड़मे सोढ़ी पति बामन निवासी कुन्ना कोरमागोंदी थाना कुकानार जिला सुकमा, एसीएम, ईनामी 2 लाख, 10. लुंगी निवासी गुफड़ी थाना गादीरास जिला सुकमा, ईनामी 2 लाख, 11. माेहन उर्फ मोटू हेमला निवासी ककाडी थाना अरनपुर जिला दंतेवाड़ा, ईनामी 2 लाख, 12. मुचाकी जोगी निवासी पोरदेम थाना गादीरास जिला सकमा, ईनामी 2 लाख, 13. कुंजाम भीमे निवासी पांतापारा जिला सुकमा, ईनामी 2 लाख, 14. कवासी जोगी निवासी इत्तापारा कुंजेरास थाना कटेकल्याण जिला दन्तेवाड़ा, ईनामी 2 लाख, मुठभेड़ में मारा गया तीन अन्यमाओवादी कैडरों की पहचान स्थापित की जा रही है l इस मुठभेड़ में डीव्हीसीएम कैडर के 25 लाख का इनामी जगदीश उर्फ़ बुधरा दरभा डिवीजन का इंचार्ज था और झीरम हत्याकांड में सम्मिलित था। वह वर्ष 2023 में जिला सुकमा के अरणपुर में डीआरजी के जवानों की हत्या की वारदात में भी शामिल था।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल

