खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ द्वारा भानुप्रतापपुर थाना का घेराव किया गया। उनकी मांग है कि कांकेर लोक सभा सांसद भोजराज नाग और भाजपा नेता टीकेश्वर जैन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया जाए। संघ का आरोप है कि भोजराज नाग और भाजपा नेता टीकेश्वर जैन द्वारा पुलिस विभाग को गाली – गलौच एवं अभद्र व्यवहार किया गया। जिसके लिए शक्रवार को बड़ी संख्या में संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ भानुप्रतापपुर थाना पहुंची थी, और सांसद व भाजपा नेता टिकेश्वर जैन के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग किया, एफआईआर दर्ज नहीं होने की स्थिति में हमारे द्वारा उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दिया गया है।
उल्लेखनिय है कि कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग 9 फरवरी को किसी कार्यक्रम में शामिल होने अंतागढ़ अपने निवास से कांकेर जा रहे थे। इसी बिच कंहारगांव के पास जाम में फंस गए थे। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख को मौके पर बुलाया और बदतमीज वसुलीबाज ऊंघते-ऊंघते आ रहा है, जैसे अभद्र भाषाओं का प्रयोग कर थाना प्रभारी को धमकाया गया, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है। इतना ही नहीं सांसद ने थाने में एडिशनल एसपी और एसडीओपी के सामने भी जमकर थाना प्रभारी को फटकार लगाया है। इस दौरान सांसद के साथ मौजूद रहे एक भाजपा नेता टिकेश्वर जैन ने सभी पुलिस कर्मियो को खड़े कर थप्पड़ मारने की भी धमकी दिया है। संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ के प्रमुख उज्जवल दीवान ने इस कृत्य के लिए सांसद को माफी मांगने की बात कही थी, साथ ही उनके विरुद्ध कार्यवाही करने की भी मांग किया गया था। लेकिन आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं किया जा रहा है। जिसके लिए उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दिया गया है।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त

