खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गोलबाजार थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाया और जब उसने अपनी 8 महीने की संतान के साथ न्याय की गुहार लगाई, तो वह फरार हो गया। जिसके बाद से आरोपी फरार था हालांकि अब पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है।
जानकारी के अनुसार, गोलबाजार थाने में पीड़िता ने 1 फरवरी 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि 15 नवंबर 2023 की रात 11:30 बजे आरोपी पद्मलोचन जगत ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया, जिससे वह गर्भवती हो गई। वर्तमान में पीड़िता का आठ माह का बच्चा है। शिकायत के बाद गोलबाजार पुलिस ने धारा 376(2)(ढ) भादवि के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान आरोपी लंबे समय से फरार था। पुलिस ने उसके संभावित मोबाइल नंबर और IMEI की लोकेशन साइबर सेल के माध्यम से निकाली और विभिन्न ठिकानों पर तलाश की। जिसके बाद पुलिस ने महासमुंद जिले के पठियापाली गांव से आरोपी पद्मलोचन जगत को गिरफ्तार किया।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त

