खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। पुलिस ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कोनी थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान 100 किलो अवैध गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। ए.सी.सी.यू. और कोनी पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। आरोपी सौरभ यादव, सचिन यादव और विष्णु सिंह, जो उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, उड़ीसा से गांजा लाकर सुल्तानपुर ले जा रहे थे।
मुखबिर की सूचना पर मोपका बाईपास के पास नेशनल हाईवे-130 पर टाटा नेक्सॉन कार (UP 44 BH 3072) को रोका गया, जिसमें ब्राउन टेप से लिपटे 100 पैकेट गांजा छिपाकर रखे गए थे। पुलिस ने मौके से चार एंड्रॉइड मोबाइल भी जब्त किए। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1.25 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल

