खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले की थाना कोतवाली पुलिस ने एनएच 30 में आमागुड़ा चौक में 30.84 किलो अवैध गांजा के साथ बस का इंतजार कर रहे 3 आराेपियाें काे गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक मोटर सायकल में सवार तीन युवक 4 बैग में अवैध रूप से गांजा रखकर आमगुड़ा चौक में बस का इंतजार करने की मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा लालबाग आमागुडा चौक पहुंचकर तीन गांजा तस्कर रवि कुमार निवासी राजस्थान, सिन्दु कुमार हरियाणा एवं सकरंजन राय निवासी ओडिशा को पकड़ा।
पुलिस द्वारा उनके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर 30.84 किलो अवैध गांजा बरामद किय गया। पुलिस के मुताबिक दो युवक उक्त गांजा ओडिशा से अपने राज्य लेकर जा रहा था। बरामद 30.84 किलो गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 3.8 लाख रूपये आंकी गई है। आरोपियो के विरूद्ध धारा 20 (ख) एनडीपीएस. एक्ट के तहत कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना कर आओशानुसार जेल दाखिल कर दिया गया।
Trending
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका

