खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजपुर। जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंडरी के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच गुरुवार 20 फरवरी को हुई मुठभेड़ में 26 नक्सली ढेर हो गए जबकि एक जवान बलिदान हो गये। इस बड़ी मुठभेड़ के बाद बीजापुर जिला मुख्यालय से लगभग 80 किलोमीटर दूर स्थित मुठभेड़ स्थल की रिपोर्टिंग के लिए स्थानिय पत्रकार पंहुचने लगे हैं। माैके पर पत्तों पर खून के छींटे नजर आ रहे थे, पेड़ों पर गोलियों के गहरे निशान दिख रहे थे, और जमीन पर खाली कारतूस बिखरे पड़े थे।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मुठभेड़ के दिन वे महुआ बीनने जंगल की ओर जा रहे थे, तभी सुबह 6 बजे गोलीबारी की आवाजें सुनाई दीं। गोलीबारी की आवाज से डरकर वे तुरंत अपने घरों को लौट आए। ग्रामीणों के मुताबिक, गोलीबारी सुबह 6 बजे शुरू हुई और शाम 5 बजे तक जारी रही। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों के अनुसार पहाड़ी पर 34 नक्सली जमा थे, यह इलाका नक्सली गतिविधियों के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है। स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में 26 नक्सली मारे गए वहीं एक नाबालिग भी मारा गया जिसका शव नक्सली अपने साथ उठाकर ले गए। बताया जा रहा है कि एक नक्सली मधु अपने छोटे भाई रमलू से मिलने गया, इसी बीच मुठभेड़ शुरू हो गई और अपने भाई मधु के साथ वह भी गोलियों के चपेट में आ गया।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल

