खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले से अनोखा मामला सामने आया है, यहां गोविंद नगर सिरगिट्टी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां गर्मी की छुट्टियों में बुआ के घर घूमने आए 10 वर्षीय विवेक पैकरा का शव घर के पोर्च में फांसी से लटका मिला। बेलगहना दालसागर निवासी मनमोहन सिंह पैकरा का बेटा विवेक चौथी कक्षा का छात्र था और अपनी बुआ तूल कुंवर पैकरा के घर आया हुआ था। घटना के वक्त बुआ घर पर नहीं थी और विवेक अकेला था।
दोपहर करीब 1 बजे सफाईकर्मियों ने मकान के पोर्च में लटके शव को देखा, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सवाल उठ रहे हैं कि क्या 10 साल का बच्चा खुद से फांसी लगा सकता है? क्या यह आत्महत्या है या फिर इसके पीछे कोई गहरी साजिश है? मामले को और रहस्यमय बनाता है यह तथ्य कि मकान में सीसीटीवी कैमरे थे, लेकिन वे केवल रात में ही चालू किए जाते थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है, लेकिन विवेक की असमय मौत से कई सवाल अनसुलझे हैं।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

