खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। बस्तर आईजी सुदरराज पी. ने बताया कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत अंडरी के अंड्री जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच गुरुवार को हुई मुठभेड़ में 14 महिला और 12 पुरुष सहित कुल 26 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद किए गये। मुठभेड़ में मारे गये 18 नक्सलियों की शिनाख्त हुई है, शेष 8 मारे गये नक्सलियों की पहचान की जा रही है । शिनाख्त 18 नक्सलियों में 93 लाख के ईनामी नक्सल संगठन में बड़े कैडर के डीव्हीसीएम 1, एसीएम 5, पीपीसीएम 3 एवं पीएलजीए प्लाटून के 9 सदस्य शामिल हैं। उन्हाेने बताया कि बीजापुर जिले में वर्ष 2025 में हुए अलग-अलग मुठभेड़ाें में विगत 80 दिनों में मारे गये 82 नक्सलियों का शव बरामद हुआ है। उन्हाेने बताया कि बस्तर रेंज में तैनात डीआरजी/ एसटीएफ/ बस्तर फाईटर/ काेबरा/ सीआरपीएफ/ बीएसएफ/आईटीबीपी/ सीएफ एवं अन्य समस्त सुरक्षा बल के सदस्यों द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास हेतु समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है।
बस्तर आईजी ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गये 18 नक्सलियों की प्रारंभिक शिनाख्तगी के अनुसार 1. सीतो कड़ती, निवासी मुण्डेर थाना मिरतुर, पदनाम – डीव्हीसीएम पश्चिम बस्तर डिवीजन, ईनाम 8 लाख, 2. सुकई हपका, निवासी काकेकोरमा थाना बीजापुर, पदनाम-एसीएम, ईनाम 5 लाख ईनाम, 3. सुक्की पूनेम, निवासी पुसनार थाना गंगालूर, एसीएम, पश्चिम बस्तर डिवीजन, ईनाम 5 लाख, 4. कांती लेकाम, निवासी पेददापाल, पदनाम- एसीएम, पश्चिम बस्तर डिवीजन, ईनाम 5 लाख, 5. मधु कुंजाम, निवासी रामपुर थाना गंगालूर, पदनाम- एसीसम, पश्चिम बस्तर डिवीजन, ईनाम 5 लाख, 6. सुखराम ओयाम, निवासी मिरतुर थाना मिरतुर, पदनाम- एसीएम, पश्चिम बस्तर डिवीजन, ईनाम 5 लाख, 7. कोसी पूनेम, निवासी कोकरा थाना बीजापुर, पदनाम-पीपीसीएम, प्लाटून नम्बर 13, ईनाम 5 लाख, 8. वागा, निवासी बेचापाल थाना मिरतुर, पदनाम- पीपीसीएम, प्लाटून नम्बर 13, ईनाम 5 लाख , 9. बुधरू पूनेम, निवासी मुनगा थाना गंगालूर, पदनाम-पीपीसीएम, प्लाटून नम्बर,13, ईनाम 5 लाख, 10. आयते हेमला, निवासी कोकरा थाना बीजापुर, पदनाम- पीएलजीए प्लाटून नम्बर-13, ईनाम 5 लाख , 11.लच्छी पूनेम, निवासी डोडीतुमनार थाना गंगालूर, पदनाम- पीएलजीए प्लाटून नम्बर-13, ईनाम 5 लाख, 12. जुगनी, निवासी भैरमगढ़, पदनाम- पीएलजीए प्लाटून नम्बर-13, ईनाम 5 लाख , 13.सरिता निवासी बेलमनेण्ड्रा थाना आवापल्ली, पदनाम- पीएलजीए प्लाटून नम्बर-13, ईनाम 5 लाख, 14. नन्दा, निवासी मुतवेंडी थाना गंगालूर, पदनाम- पीएलजीए प्लाटून नम्बर-13, ईनाम 5 लाख, 15. जितेन्द्र निवासी फरसेगढ क्षेत्र, पदनाम- पीएलजीए प्लाटून नम्बर-13, ईनाम 5 लाख, 16. मोटू पोड़ियामी, निवासी हकवा, थाना मिरतुर, पदनाम- पीएलजीए प्लाटून नम्बर-13, ईनाम 5 लाख, 17. लखमा ओयाम, निवासी पीड़िया थाना गंगालूर, पदनाम- पीएलजीए प्लाटून नम्बर-13, ईनाम 5 लाख, 18. मंगू ओयाम, निवासी पीड़िया थाना गंगालूर पदनाम- पीएलजीए प्लाटून नम्बर-13, ईनाम 5 लाख रूपये के ईनामी नक्सली कैडर के रूप में शिनाख्त हुई।
बस्तर आईजी ने बताया कि बरामद हथियार एवं अन्य सामग्रियाें में 1 नग एके47 रायफल , 2 मैगजीन, 36 नग कारतुस, 1 नग स्नाईपर एसएलआर रायफल, 4 मैगजीन, 4 नग कारतुस, नग इंसास रायफल, 1 नग मैगजीन, 1नग कारतुस, 3 नग 303 रायफल, 4 मैगजीन, 64 नग कारतुस, 1 नग 315 बोर रायफल, 1 मैगजीन, 40 नग कारतुस, 2 नग 12 बोर गन, 40 सेल, 1 नग बीजीएल राॅकेट लांचर बड़ा मय स्टेण्ड, 9 नग बीजीएल सेल, स्पेंटल-15 नग बड़ा, 3 नग बीजीएल लांचर, 5 नग सेल, स्पेंटल-26 नग छोटा, 6 नग सेगल शाॅट, इसके अलावा कई मुजेल लाेड़िग रायफल, आईईडी, बड़ी मात्रा में कारतुस एवं गोला-बारूद बरामद किया गया । इसके अलावे नक्सली वर्दी, नक्सली साहित्य, बैटरी, रेडियो, मल्टीमीटर, मेडिकल किट, डेटोनेटर, कार्डेक्स वायर, दवाईया एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद हुआ है।
इस दाैरान उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव, कमांडेंट कोबरा 210 अशोक कुमार, अति. पुलिस अधीक्षक एसटीएफ जयंत वैष्णव एवं पुलिस व केरिपु बल के अन्य अधिकारियाें माैजूद रहे।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त

