खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत इंद्रावती नदी के महादेव घाट में गुरुवार की दोपहर को नदी में नहाने के लिए गए 2 नाबालिगों में से 1 पानी में डूब गया, 18 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम ने शव को निकालकर पुलिस काे साैंप दिय। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाॅज भिजवाकर पाेस्टमार्टम के बाद आज परिजनाें काे साैंप दिया है।
थाना कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर को 2 नाबालिग महादेवघाट में नहाने के लिए आए हुए थे। इसी दौरान उनमें से एक लड़का गहरे पानी में चला गया, साथ दूसरे लड़के ने उसे डूबता हुआ देखा तो बचाने की कोशिश की। लेकिन वह भी उसे बचाने में कामयाब नही हो सका और स्वयं ही डूबने लगा। किसी तरह उसने अपने आप को बचाया और किनारे आया और आस-पास के लोगों को घटना के बारे में बताया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस एवं नाबालिग के परिजनाें काे दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस एवं नगर सेना के प्रभारी संतोष मार्बल एसडीआरएफ की टीम को लेकर महादेवघाट पंहुचकर बचाव कार्य करते रहे लेकिन घटना के 18 घंटे के बाद नाबालिग का शव बरामद किया गया।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

