खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के सोशल एक्टीविटी ग्रुप की बैठक एवं होली मिलन प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा एवं महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा के अध्यक्षता में रविवार 16 मार्च, 2025 को शाम 3 बजे से होटल एमराल्ड, रायपुर में आयोजित किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि 60 सदस्य वाले सोशल एक्टीविटी ग्रुप का कार्यकाल पूर्ण हो रहा है, जिसे माह अप्रेल, 2025 में पुर्नगठित किया जाना है। इस सत्र के सदस्य चाहें तो सदस्यता जारी रख सकते हैं और कुछ नवीन सदस्य भी जोड़ सकते हैं। सभी सदस्यों को कार्यकाल समापन हेतु स्मृति हेतु उपहार देकर सम्मानित किया गया।
सभी पदाधिकारियों/सदस्यों ने पर्यावरण को ध्यान में रखते फूल की पंखुड़ियों और हर्बल गुलाल से होली खेली एवं एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कुछ खेल प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी, जिसके विजेता नमिता शर्मा जी और सुधा शुक्ला जी रहे। अंत में सभी होली गीत पर नाचे झूमे, होली मिलन एवं स्नेह भोज का आनंद उठाया।
इस बैठक में प्रमुख रूप से अजय अवस्थी, सुनील ओझा, जे.पी. उपाध्याय, नितिन झा, राम तिवारी, बबीता मिश्रा, वीणा मिश्रा, कल्पना मिश्रा, लक्ष्मी राव, सीमा पाण्डेय, अर्चना तिवारी, सुमन पाण्डेय, अनिता राव, वीणा ठाकुर, वसुधा राकेश तिवारी, जितेन्द्र बाजपेयी, उमेश शर्मा, स्वाती मिश्रा, लोरी शर्मा आदि उपस्थित थे।
इस बैठक के आयोजक रज्जन अग्निहोत्री जी एवं सुधा शुक्ला जी थे। मंच संचालन सुरभि शर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन सुलभा पाण्डेय ने किया।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त

