खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल आज दिल्ली जाएंगे। वे संगठनात्मक कार्यों के चलते 17 मार्च को दिल्ली पहुंचेंगे। पूर्व सीएम पहले कुनकुरी नगर पंचायत में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। समारोह के बाद वे सड़क मार्ग से सीधे रांची जाएंगे।
रांची के बिरसा मुंडा विमानतल से वे शाम साढ़े 6 बजे दिल्ली के लिए उड़ेंगे। 18 मार्च को वे संगठनात्मक कामकाज निपटाएंगे। इस दौरान उनके पंजाब जाने की भी चर्चा है। वहीं एआईसीसी के अहमदाबाद सम्मेलन को लेकर भी पार्टी की तैयारियों में जुटेंगे। फिलहाल उनके राजधानी लौटने का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल

