खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। चिल्फी थाना गुड़ फैक्ट्री में मजदुरों द्वारा आपस में पेन्ट के जेब से पैसा निकालने की बात पर युवक की हत्या कर उत्तरप्रदेश भाग रहे आरोपियो को मुंगेली पुलिस ने 24 घण्टो के अंदर गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया
बता दें होली त्यौहार होने से गुड़ फैक्ट्री में काम करने वाले स्थानीय सभी मजदुर अपने-अपने गांव चले गये थे, 13 मार्च को चिंटू कश्यप, सोनू उर्फ जावेद, रविंन्दर कश्यप, दीपक कश्यप, सचिन कुमार कश्यप, धर्मेंदर कश्यप सभी एक ही गांव ग्राम सुरूरपुर जिला बागपात (उ0प्र0) के है जो वर्तमान मे गुड़ फैक्ट्री ग्राम कान्हरपुर चौक के पास थाना चिल्फी में रहकर मजदुरी का काम करते थे, 13 मार्च के रात्रि करीब 09-10 बजे सभी मिलकर गुड़ फैक्ट्री के तखत में बैठ कर शराब पी।
इसी दौरान रविन्दर कश्यप के जेब में रखे 30,000 रूपये को निकालने के लेकर विवाद हुआ रविन्दर तथा उसका भाई दीपक कश्यप दोनों एक राय होकर मृतक सोनू उर्फ जावेद एवं चिन्दु कश्यप को फैक्ट्री अंदर रखे गुड़ खोने के लोहे के खुरपा तथा बांस के डण्डों से दोनों के द्वारा लगातार मारने से सोनू उर्फ जावेद को गंभीर चोंट लगने से गुड़ फैक्ट्री के सामने मौत हो गई है तथा चिंन्टू के सिर हाथ पैर चेहरा में काफी गंभीर चोट आई है,जिसका वर्तमान में अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मामले को गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक लोरमी श्रीमती माधुरी धिरही द्वारा मौका पहुंचकर पुलिस टीम गठित कर घटना स्थल का फोरेन्सिक टीम द्वारा बारिकी से निरीक्षण किया गया व दोनो आरोपीगण रविन्दर एवं दीपक उत्तरप्रदेश भागने की फिराक में थे जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किये आरोपीगण से घटना मे प्रयुक्त लोहे खोने का खुरपा, बांस की डण्डा जप्त कर विधिवत गिरफतार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल

