खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर और ओडिशा सीमा से लगे गुल्मी वाटरफॉल में शनिवार की दोपहर पिकनिक मनाने गए दो युवक नदी में डूब गए। युवकों को डूबे 24 घंटे के बाद भी युवकों का कोई पता नहीं चल पाया है। वहीं लगातार एसडीआरएफ की टीम युवकों की खोजबीन कर रही है।
पड़ाेसी राज्य ओडिसा के कोटपाड़ के थाना प्रभारी परमानंद ने बताया कि जगदलपुर शहर के कुम्हारपारा निवासी 13 लोग, जिसमें युवक, युवतियां दोनों शामिल थे। ऑटो और मिनी ऑटो से पिकनिक मनाने के लिए गुलमी आये हुए थे। ये सभी लोग कुम्हारपारा के संजना कैटरिंग के स्टाफ बताए जा रहे है। पिकनिक मनाने के बाद सभी लोग नहाने के लिए पानी में उतर गए, जहां गहरे पानी में एक युवक डूब गया। जिसे देख दूसरा भी उसे बचाने के लिए पानी में उतर गया। एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में दोनों युवक डूब गए। वहीं साथ गए युवक दोनों को बचाने की काफी कोशिश की। लेकिन सफल नहीं हो पाए। ऐसे में साथ गए लोगों ने मामले की जानकारी परिजनों से लेकर पुलिस को दी। पुलिस के साथ ही जगदलपुर से उनके परिजन भी माैके पर पंहुच गये, लेकिन अभी तक युवकाें का कही कुछ पता नही चला है।
Trending
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात

