खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। ग्राम तरकेला में पारिवारिक विवाद के चलते बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना 15 मार्च 2025 की है, जब ग्राम तरकेला निवासी पंचराम महंत ने जूटमिल थाना पहुंचकर अपने छोटे बेटे निर्मल दास महंत (24 वर्ष) की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, पंचराम के तीन बेटे निमाई (32 वर्ष), सुशील (28 वर्ष) और निर्मल (24 वर्ष) हैं। निमाई शादीशुदा है और सीतापुर में रहता है, जबकि सुशील और निर्मल अविवाहित थे और पिता के साथ गांव में रहते थे।
पंचराम ने बताया कि होली के दिन दोनों बेटे सुशील और निर्मल रंग खेलकर घर आए और किसी बात को लेकर आपस में झगड़ने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर सुशील ने घर में रखा लकड़ी का डंडा उठाकर निर्मल के सिर पर वार कर दिया। निर्मल जमीन पर गिर गया, लेकिन इसके बाद भी सुशील ने बेरहमी से डंडे से उस पर कई बार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पंचराम के अनुसार, सुशील और निर्मल के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुके थे, लेकिन इस बार विवाद इतना बढ़ गया कि यह निर्मल की जान ले बैठा।
हत्या की सूचना मिलते ही जूटमिल थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। आरोपी सुशील दास महंत को पतासाजी कर हिरासत में लिया गया और पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।
आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 75/2025 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज, उपनिरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक सतीश पाठक और आरक्षक सुशील यादव की अहम भूमिका रही। पुलिस ने घटना के संबंध में आगे की जांच जारी रखी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

