खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने राजधानी शहर रायपुर के विभिन्न मुख्य मार्गो और बाजारों मौदहापारा, एम। जी. रोड, शारदा चौक, जयस्तम्भ चौक आदि में रंगों के पर्व होली पश्चात सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही, जोन 2 जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के डोंगरे सहित जोन स्वास्थ्य अधिकारियों और स्वच्छता निरीक्षकों की उपस्थिति में लिया और विभिन्न मुख्य मार्गो और बाजारों की होली पश्चात सफाई व्यवस्था का औ चक निरीक्षण करते हुए रायपुर की सफाई व्यवस्था में राजधानी शहर के अनुरूप सुधार लाने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए। महापौर मीनल चौबे ने मौदहापारा मुख्य मार्ग, जयस्तम्भ चौक, शारदा चौक, एम. जी. रोड की होली पश्चात मार्गो और नालियों की सफाई व्यवस्था का पैदल भ्रमण कर प्रत्यक्ष अवलोकन अधिकारियों सहित किया।
महापौर ने मौदहापारा में मारुति सेल्स शो रूम के सामने नाली पर कब्जा कर बनाये गए लम्बे और बड़े पाटे सहित के. के. रोड में नालियों पर कब्जा जमाकर बनाये गए सभी पाटों को लेकर सम्बंधित सभी व्यापारियों को स्वतः पाटे हटा लेने की कड़ी हिदायत देने, अन्यथा की स्थिति में नालियों को कब्जामुक्त करवाने सभी पाटों को अभियान चलाकर थ्रीडी मशीन लगाकर एक सिरे से दूसरे सिरे तक तोड़कर नालियों की तले तक सफाई करवाने के निर्देश निगम स्वास्थ्य अधिकारी और जोन 2 जोन कमिश्नर को दिए हैँ। महापौर ने मौदहापारा मुख्य मार्ग में लगने वाले सन्डे बाजार का अवलोकन किया और सम्बंधित दुकानदारों को सड़क के किनारे बैठकर व्यवसाय करने की हिदायत दी, ताकि सड़क पर यातायात संडे मार्केट के दौरान कदापि बाधित ना होने पाए, अन्यथा की स्थिति में अभियान चलाकर सड़क को कब्जामुक्त करवाया जायेगा।
महापौर ने एम. जी. रोड में होटल मंजू ममता के संचालक को सड़क को घेरकर व्यवसाय ना करने की कड़ी हिदायत दी है, अन्यथा की स्थिति में सड़क को कब्जामुक्त करवाने कार्यवाही के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए हैँ। महापौर ने एमजी रोड में संध्या को लगने वाली चौपाटी के सभी दुकानदारों को अपनी दुकानों में प्लास्टिक डिस्पोजल प्लेट, गिलास आदि का उपयोग पूरी तरह से बन्द करने और विकल्प के रूप में कांच के बर्तनों को उपयोग में लाने की हिदायत दी है। अधिकतर चौपाटी के दुकानदारों द्वारा उपयोग में लायी गयी प्लास्टिक डिस्पोजल प्लेट, गिलास को नाली अथवा इधर – उधर फेंक दिया जाता है, जिससे नाली में कचरा जाम हो जाता है और मच्छरों के अत्यधिक पनपने की सम्भावना सदैव बनी रहती है। महापौर ने डिस्पोजल प्लेट, गिलास को नाली, इधर- उधर फेंकने और गन्दगी फैलाने वाले सम्बंधित चौपाटी दुकानदारों पर पहले कड़ी हिदायत देने, फिर ना मानने पर जुर्माना लगाने की कार्यवाही करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए हैँ।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

