खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग के एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने एक साथ सुकमा, छिंदगढ़, कोंटा, रायगढ़, पुसौर, सारंगढ़, बीजापुर, जगदलपुर, गीदम दंतेवाड़ा समेत 16 जगह में ईओडब्ल्यू-एसीबी द्वारा की गई छापेमारी के बाद वन, शिक्षा और आदिवासी विकास विभाग के तीन अधिकारियाें के बंगले, ऑफिस और करीबियों ठिकानों पर छापेमारी की जा चुकी है। छापे के दौरान वन विभाग के डीएफओ अशोक पटेल के सरकारी बंगले में 5 लाख और पैतृक घर में 15 लाख नगद मिला है। इसके अलावा 90 जमीन और 12 से ज्यादा मकान के दस्तावेज तथा एक करोड़ से ज्यादा एलआईसी निवेश के दस्तावेज भी मिले हैं। सहायक आयुक्त आनंद सिंह और डीएमसी श्याम सुंदर सिंह चौहान के घर पर 70 से ज्यादा जमीन व मकान के कागजातों के अलावा बीमा में लाखों रुपए निवेश किए जाने के दस्तावेज मिले हैं। बीती रात 10 बजे तक एजेंसी की जांच चलती रही।
गाैरतलब है कि तीनों अधिकारियाें पर आरोप है कि अशोक ने 3 करोड़ और श्याम सुंदर व आनंद ने दो-दो करोड़ संपत्ति आय से अधिक की संपत्ति बनाई है। इसके अलावा लाखों रुपए के अचल संपत्ति पर निवेश किया है। शिकायतों की जांच के बाद ही शासन ने अशोक और श्याम सुंदर को पहले ही निलंबित कर दिया था। उनके खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है। 3 मार्च को ईओडब्ल्यू ने भी उनके खिलाफ केस दर्ज करने के बाद छापेमारी की है। सुकमा के तत्कालीन डीएफओ अशोक पटेल कृष्ण वाटिका रायगढ़ के निवासी हैं, लंबे समय से वे बस्तर संभाग में पदस्थ हैं। अशोक पर आरोप है कि 2021-2022 में सुकमा में तेंदूपत्ता बोनस वितरण में उन्होंने भारी भ्रष्टाचार किया है। सुकमा वनमंडल को बोनस के तौर पर सरकार से 6 करोड़ 54 लाख रुपए मिले थे। इसका 66 हजार तेंदूपत्ता संग्राहकों को भुगतान होना था, लेकिन 8 माह तक भुगतान नहीं किया हांलकि पैसा आ चुका था। सहायक आयुक्त आनंद सिंह पर आरोप है कि उन्होंने आदिवासी बच्चों के लिए प्राप्त पैसों में धांधली की है। उन्होंने बिल में भी बड़ा फर्जीवाड़ा किया है। डीएमसी श्याम सुंदर सिंह चौहान पर इसी तरह के आरओप लगे हैं दोनों ने फर्जी बिल जमा कर पैसे ले लिए, भ्रष्टाचार के पैसों को उन्होंने प्रॉपर्टी में लगाया है। लाखाें की ज्वेलरी खरीदने का प्रमाण मिला है। छापे के दौरान दोनों के घर से कैश, ज्वेलरी, प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी मिले हैं। एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने एक साथ सुकमा, छिंदगढ़, कोंटा, रायगढ़, पुसौर, सारंगढ़, बीजापुर, जगदलपुर, गीदम दंतेवाड़ा सहित 16 जगह पर छापा मारा है। कुछ जगह पर ताला लगा हुआ था, जिस पर कार्यवाही करते हुए मकान काे सील कर उन्हें नोटिस जारी किया गया है।
ईओडब्ल्यू-एसीबी के अमरेश मिश्रा ने बताया कि सुकमा के तत्कालीन डीएफओ अशोक पटेल, समग्र शिक्षा के तत्कालीन डीएमसी श्याम सुंदर सिंह चौहान और बीजापुर के आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त आनंद सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतें पहले से हैं। तीनों अधिकारियों पर आय से अधिक संपत्ति अर्जी करने का आरोप हैं, इसकी जांच के लिए छापेमारी की गई है। तीनों अधिकारियों के घर से 150 से ज्यादा प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले है, उन दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका

