खबर वर्ल्ड न्यूज-सुकमा। जिले के नक्सल प्रभावित थाना चिंतलनार क्षेत्र अंर्तगत ग्राम जलेरगुड़ा के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना पर जिला पुलिस बल, 203 कोबरा बटालियन और सीआरपीएफ बी/वायपी/241 बटालियन की एक संयुक्त टीम को गोमपाड़ में बने नए सुरक्षा कैम्प से जलेरगुड़ा के जंगल में सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था। सर्चिंग के दौरान जवानों ने पाया कि जंगल में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए स्पाइक होल्स बना रखा है।
जवानों ने पूरी सावधानी से स्पाइक होल्स को पार करते और उसे नष्ट करते हुए नक्सलियों के प्रिंटिंग प्रेस वाले इलाके में दबिश दी। यहां नक्सलियों ने 1 लेजर प्रिंटर, 1 इन्वर्टर, 10 मीटर बिजली का तार, 1 कैलकुलेटर, 2 प्रिंट केबल, 2 रिमोट, 90 पिन (ट्रांजिस्टर), 40 मेल फीमेल कनेक्टर, ज्यामिति बॉक्स, 2 सीडी, 1 सोल्डरिंग आयरन, 150 नग लकड़ी के स्पाइक, 90 नग लोहे के स्पाइक, 1 बैटरी, 15 नग लोहे के स्पाइक लकड़ी में लगा हुआ , 1 बेल्ट, सोलर बैटरी और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया है।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल

