खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिला मुख्यालय जगदलपुर में गर्मी के माैसम में जब सबसे अधिक बिजली कीआश्यकता हाेती है, तब प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी बिजली गुल होने की समस्या बढ़ने लगी है। विगत दाे दिनाें से जगदलपुर शहर में घंटाें बिजली गुल हाेने का सिलसिला पुन: शुरू हाे गया है, जिसे लेकर जगदलपुर के विद्युत उपभाेक्ताओं में चिंता बढ़ने लगी है । इन दिनाें जगदलपुर शहर सहित आस-पास के ग्रामीण इलाकों में भी जम्पर टूटने की घटना बढ़ने से कई बार बिजली गुल हो रही है। शहरी क्षेत्र में तो आधे से एक घंटे में मरम्मत कर दी जाती है, पर ग्रामीण क्षेत्रों में काफी समय लग जाता है। कई बार रात के समय ‘जम्पर टूट जाने पर रातभर बिजली गुल रहती है, और दूसरे दिन सुबह ही मरम्मत की जाती है।
उल्लेखनीय है कि गर्मी का सीजन शुरू होने के साथ ही बिजली की खपत बढ़ गयी है। गर्मी अधिक बढ़ने और बिजली की खपत अधिक होने से एल्यूमीनियम तार गर्म होती हैं, और ट्रीप होने व जम्पर टूटने की घटना बढ़ जाती है। इन दिनों दिन में तेज धूप पड़ रही है, लोग गर्मी से राहत पाने दिन और रात के समय में भी पंखे, कूलर व एसी का उपयोग करने लगे हैं, इसके कारण इन दिनों जम्पर टूटने की घटनाएं बढ़ गयीं हैं।विद्युत कम्पनी द्वारा पॉवर हाउस उपकेन्द्र में खराब वीसीबी मशीन और बजरंग व पूनम होटल के सामने नया ट्रांसफोर्मर लगाने के कारण 11 केवी जयपुर फीडर, 11 केवी टाउन फीडर व 11 केवी रूरल फीडर में करीब दो घंटे विद्युत अवरूद्ध रहा। इससे पॉवर हाउस चौक से पंच पथ चौक से जेल चौक, राजमहल परिसर, संग्रहालय, पनारापारा, विजय वार्ड, प्रवीर वार्ड, संदर वार्ड, शिव मंदिर वार्ड, सुभाष वार्ड, भैरमदेव वार्ड, पुराना पुल से समुंद चौक से पुराना तहसील कार्यालय, महादेव घाट, सर्किट हाउस रोड, केंद्रीय जेल, पारख बाड़ा, ठाकुर रोड, कन्हैया बीकानेर, मेन रोड, चांद चौक, डोंगाघाट एवं आस पास का क्षेत्र प्रभावित रहा।
Trending
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

