खबर वर्ल्ड न्यूज-नारायणपुर। जिला मुख्यालय नारायणपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संसदीय कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि माता ही प्रथम शिक्षक होती हैं, जिसके दिखाए राह पर चलकर हम अपने जीवन को शिखर तक पहुंचने में सफलता हासिल करते हैं। उन्होंने कहा कि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को उच्च पद पर महिलाओं का सम्मान करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सोच के अनुरूप महिलाओं को सम्मानित किया गया है। उन्होंने देश के विरांगना लक्ष्मीबाई और अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला नाम लेते हुए महिलाओं को सभी क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचाने का कार्य महिला स्व-सहायताओं के समूहों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे है। मैं उपस्थित सभी माता बहनों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। अबूझमांड पीस हाफ मैराथन में ग्राम कुरूषनार की श्रीमती उर्मिला करंगा तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले को गौरान्वित किये जाने पर उन्हें आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया किया गया।
कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम ने संबोधित करते हुए कहा कि जब जब धरती पर अत्याचार हुई, तब तब महिलाएं विराट रूप लेकर उसे समाप्त करने का कार्य किया है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस में उपस्थित सभी माता बहनों का प्रणाम करते हुए कहा कि आप सभी माता बहनों की हमे आर्शीवाद हमेशा मिलती रहे। बेहतर कार्य करने वाले महिलाओं को प्रशस्ति देकर सम्मानित भी किया गया।
जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में लैंगिक समानता की प्रगति पर तीव्रता के साथ हम सब को विशेष रणनीति बनाकर कार्य किए जाने पर ध्यान देने की आवश्यकता है। जिले में इस दिशा में महिला सशक्तिकरण के तहत् महतारी वंदन योजना अंतर्गत 27 हजार 48 महिलाओं को 8 मार्च 2024 से प्रारंभ होकर अब तक तीस करोड चौदह लाख ग्यारह हजार नौ सौ रूपये की राशि का भुगतान किया गया जो महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वालम्बी तथा आर्थिक सम्पन्नता की दिशा में प्रेरित कर स्वंय व्ययसाय में सहायता प्रदान कर रही है तथा लैंगिक समानता की दिशा में शिविरो के माध्यम से जनजन तक बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं, बालिकाओं की शिक्षा आदि पर जागरूक की जा रही है, जिसका परिणाम है कि शिक्षा के प्रति लोगो में रूचि बढ़ने लगी और बालिका इस जिले में भी उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक हो रही हैं। जिले में छत्तीसगढ़ महिला कोष योजना अंतर्गत महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए सक्षम योजना के माध्यम से 86 महिलाओं को पचास लाख साठ हजार रूपये तथा ऋण योजना अंतर्गत अब तक 83 समुहो को इक्यालीस लाख पन्चान्बे हजार रूपये का ऋण प्रदाय किया गया है, जिससे जिले में महिलाए आर्थिक संबलता की ओर बढ़ रही है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मण्डावी, सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक रूपसाय सलाम, छोटेडोंगर सरपंच श्रीमती संध्या पवार, जनपद अध्यक्ष पिंकी उसेण्डी, मछुआ कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भरत मटियारा, वनमण्डलाधिकारी सचिकानंदन के, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, कार्यक्रम अधिकारी लुपेन्द्र महिलांग, तहसीलदार सौरभ कश्यप, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल

